रुडकी, मार्च 10 -- उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र (सीपीसी) रुड़की का उद्घाटन मंगलवार को बैंक के अध्यक्ष हरिहर पटनायक तथा क्षेत्रीय प्रबंधक उमा नाथ ने फीता काटकर किया। बैंक अध्यक्ष पटनायक ने कहा कि उत्तराखंड ग्रामीण बैंक लंबे समय से राज्य के लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दे रहा है, जिससे आमजन के जीवन को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि बैंक ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस दौरान सीपीसी प्रमुख गजेन्द्र सिंह मपवाल, शाखा प्रबंधक शिबा परबीन, मंदीप सिंह, संतोष बौठियाल, आजाद रावत, अर्चना धीमान, नीरु गोस्वामी, ऋतू सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...