आजमगढ़, मार्च 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। सूचीबद्ध खेलों में 15 दिवसीय केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर 15 से 29 अप्रैल को आयोजित होना है। प्रशिक्षण में शिविर में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का चयन होना है। जिसमें 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक, बालिकाओं के जिला और मंडल स्तरीय ट्रायल्स का आयोजन सुखदेव पहलवान स्पोट्र्स स्टेडियम आजमगढ़ में होगा। बालक वर्ग में जिम्नास्टिक और तैराकी कुश्ती, हॉकी, वॉलीबाल, फुटबाल, बैडमिंटन, टेबुल-टेनिस के जिला स्तरीय ट्रायल 23 मार्च को और मंडल स्तरीय ट्रायल 27 मार्च को होगा। बालिका वर्ग में कुश्ती, हॉकी, वॉलीबाल, बैडमिंटन, टेबुल-टेनिस, जिम्नास्टिक्स, तैराकी के लिए जिला स्तरी ट्रायल 24 मार्च और मंडल स्तरी ट्रायल 28 मार्च को होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...