मेरठ, अप्रैल 15 -- सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के कक्षा 12 के छात्र एवं हॉकी खिलाड़ी अमन शर्मा का चयन खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित 15 दिवसीय केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है। यह शिविर 15 से 29 अप्रैल तक खेल भवन, लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। अमन मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने बताया कि 16 वर्षीय अमन पिछले चार वर्षों से स्कूल के ग्राउंड पर अभ्यास कर रहे हैं। फॉरवर्ड पोजीशन पर खेलने वाले अमन शर्मा भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह को आदर्श मानते हैं। विद्यालय प्रबंधक राजेंद्र कुमार सिंघल ने अमन और उनके प्रशिक्षक को बधाई दी। यह भी पढ़ें- हॉकी टीम के कोचिंग कैंप में तीन खिलाड़ियों का चयन प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग ने अमन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.