कानपुर, अप्रैल 29 -- कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में संपन्न हुए 15 दिवसीय आवासीय क्रिकेट छात्रावास के लिए आयोजित केंद्रीय प्रशिक्षण कैंप के 80 खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कैंप में शामिल खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा भी किए। साथ ही कैंप में मिले स्किल और फिटनेस के गुरुमंत्र को जीवन में क्रिकेट की दिशा के लिए टर्निंग प्वाइंट बताया। बारी-बारी खिलाड़ियों ने फिटनेस और स्किल में हुए सुधार की जानकारी दी। जूनियर खिलाड़ियों ने पूर्व क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पांडेय, सिराजुद्दीन, अनुराग पांडेय, सुनील व ग्रीनपार्क के क्रिकेट कोच और उप क्रीड़ाधिकारी अमित पाल के प्रशिक्षण को यादगार बताया। बुधवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के खिलाड़ियों में प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- अंतिम ट्रायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.