पटना, मार्च 6 -- भवन निर्माण विभाग की केंद्रीय प्रयोगशाला में अबतक 100 से अधिक निर्माणाधीन भवनों की सामग्रियों की गुणवत्ता जांच की जा चुकी है। विभागीय स्तर पर स्थापित इस केंद्रीय प्रयोगशाला में जांच किए गए भवनों में पंचायत सरकार भवन, छात्रावास, पीओ क्वार्टर, आवासीय विद्यालय, हाजत भवन, ऑडिटोरियम आदि महत्वपूर्ण भवनों के निर्माण कार्य शामिल हैं। पटना भवन अंचल कार्यालय में स्थापित केंद्रीय प्रयोगशाला का निर्माण कंक्रीट, ईंट, सरिया और अन्य आवश्यक सामग्रियों की गुणवत्ता जांच करना और निर्माण कार्यो की निगरानी करना है। इस प्रयोगशाला का उद्घाटन 21 मार्च, 2025 को हुआ था। विभागीय सचिव कुमार रवि ने बताया कि विभागीय स्तर पर जांच होने से न केवल खर्च बल्कि समय की भी बचत हो रही है। विभाग के तहत चल रहे सभी निर्माण कार्यों में ईंट, क्यूब मोल्ड (कंक्रीट क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.