केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे दो आईपीएस अफसर
रांची, सितम्बर 3 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड कैडर के दो आईपीएस अधिकारियों ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए आवेदन दिया है। वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षारत पीयूष पांडेय व उनकी पत्नी निधि द्विवेदी ने आवेदन दिया है। बीते दिनों जमशेदपुर व सरायकेला-खरसावां जिले में एसपी के पद से हटाए जाने के बाद दोनों अफसर पुलिस मुख्यालय में पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षारत हैं। राज्य सरकार से अनुमति मिलने के बाद दोनों आईपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा पाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.