पलामू, सितम्बर 17 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के साहित्य समाज स्थित मास्टर सोबरन मांझी केंद्रीय पुस्तकालय के सील किए गए नौ दुकानों का किराया चुकता करने के बाद मंगलवार खोल दिया गया। दुकान खोलने के समय मजिस्ट्रेट के रूप में सदर प्रखंड के अंचल निरीक्षक पोलिकार्प तिर्की की उपस्थिति में ताला खोला गया। उपायुक्त सह अध्यक्ष और उप विकास आयुक्त सह नोडल पदाधिकारी के आदेश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले केंद्रीय पुस्तकालय परिसर के नौ दुकानों को मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर 26 अगस्त को सील करवा दिया था। पुस्तकालय अध्यक्ष मंजित सिन्हा ने बताया कि सील किये गए दुकानों से 16 लाख 11 हजार 600 रुपए की राजस्व की प्राप्ति हुई है। पुस्तकालय के आंतरिक स्रोत मजबूत करने के लिए परिसर में 23 दुकानें बनाई गई है। सभी दुकानदारों ने केंद्रीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.