केंद्रीय पदाधिकारी बनने के बाद प्रयागराज पहुंचे ट्रेन मैनेजरों का स्वागत
प्रयागराज, मई 31 -- ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल की केंद्रीय टीम में शामिल किए जाने के बाद प्रयागराज पहुंचे ट्रेन मैनेजर राहुल राय और कमलेश सिंह का प्रयागराज जंक्शन पर स्वागत किया गया। प्लेटफार्म नंबर एक पर रेल कर्मचारियों और संगठन पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर दोनों का अभिनंदन किया। जोनल सचिव राजीव मिश्र ने बताया कि ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल का द्विवार्षिक कार्यक्रम 27 से 29 मई तक असम के रंगापाड़ा में आयोजित हुआ था। संगठन की नई केंद्रीय टीम का गठन किया गया, जिसमें प्रयागराज मंडल के राहुल राय को सहायक केंद्रीय सचिव तथा कमलेश सिंह को सीडब्ल्यूसी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनों पदाधिकारियों के प्रयागराज आगमन पर स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल सचिव सुधांशु पांडेय ने किया। इस दौरान शाखा मंडल अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, शाखा कोषाध्यक्ष मनोज कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.