रांची, अगस्त 20 -- बुंडू, संवाददाता। अनुमंडल अस्पताल बुंडू के अंतर्गत स्वास्थ्य उपकेंद्र तैमारा और नवाडीह में केंद्रीय टीम ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन किया। बुधवार को तैमारा और गुरुवार को नवाडीह स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण किया गया। केंद्रीय टीम के डॉ. सौरभ मैती और डॉ. निशांत कुमार जायसवाल ने मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, सेवाओं की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर संतोष जताया। मौके पर अनुमंडल अस्पताल बुंडू के उपाधीक्षक डॉ. अविनाश चंद्र सोय, अमन कुमार, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी, एएनएम और सहिया मौजूद थीं। टीम ने स्वास्थ्यकर्मियों से आवश्यक जानकारी ली और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...