आदित्यपुर, मार्च 3 -- गम्हरिया, संवाददाता। खेरवाल सांवता जाहेरगार समिति के तत्वावधान में कालिकापुर के टायो गेट स्थित केंद्रीय जाहेरथान में बाहाबोंगा पर्व का भव्य आयोजन किया गया। आदिवासी समुदाय की आस्था से जुड़े तीन दिवसीय इस महापर्व के दूसरे दिन नायके बाबा का आदिवासी रीति-रिवाज से स्वागत कर उसे पूजन स्थल तक लाया गया। इस दौरान पूजा-अर्चना के बाद बाहा नृत्य का आयोजन किया गया। नृत्य में काफी संख्या में युवतियां और महिलाएं शामिल हुईं। इस महापर्व में आसपास के गांवों के सैकड़ों लोगों समेत दर्जनों गांवों के मांझी बाबा ने पूजनोत्सव में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि देश परगना फकीर चंद्र टुडू ने कहा कि संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाना समाज का दायित्व है। बाहा पर्व आस्था का प्रतीक है। समाज को एक सूत्र में बांधकर संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम करती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.