बागपत, जुलाई 27 -- बागपत। गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत शनिवार को गोरक्षकों ने कलक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस दौरान केंद्रीय गो सेवा एवं संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग की। सभी गो वधशालाओं के लाइसेंस निरस्त किए जाए और कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही स्वतंत्र केंद्रीय गो सेवा मंत्रालय और स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जाए। देशी गोवंश को राष्ट्रमाता या राष्ट्र आराध्या के रूप में आधिकारिक संवैधानिक मान्यता प्रदान कर उसे विशेष राष्ट्रीय संरक्षण दिया जाए। प्रत्येक ग्राम पंचायत पर नंदीशाला और जिला स्तर पर एक आदर्श गो अभ्यारण्य या वृहद गोशाला की स्थापना अनिवार्य की जाए। यह भी पढ़ें- शंखनाद तक गाय को राष्ट्र माता के दर्जे की मांग राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर 50 से 100 किमी पर गो...