मेरठ, अप्रैल 25 -- मेरठ कैंट स्थित केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान में 'विश्व पशु चिकित्सा दिवस 2026' का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष के कार्यक्रम का मुख्य विषय (थीम) "पशु चिकित्सक: खाद्य एवं स्वास्थ्य के संरक्षक" रहा, जिसके माध्यम से पशु स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा और जनस्वास्थ्य में पशु चिकित्सकों के अमूल्य योगदान को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय पशुपालन आयुक्त डा. बीएम नवीना ने अपने संबोधन में देश की अर्थव्यवस्था में पशुपालन क्षेत्र की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक प्रगति के लिए राज्यों में पशुचिकित्सकों की संख्या बढ़ाना समय की मांग है। रोग निगरानी, सेक्स-सॉर्टेड सीमेन और कृत्रिम गर्भाधान जैसी आधुनिक तकनीकों के माध्यम से पशु उत्पादकता बढ़ाने पर जोर देना होगा। पशुचिकित्सकों और हितधारकों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.