पूर्णिया, फरवरी 27 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पूर्णिया और सीमांचल दौरे पर आए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। सांसद ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि अब चुनावी वादों को जमीन पर उतारने का समय आ गया है और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। सांसद ने सबसे पहले पूर्णिया-कोसी-सीमांचल क्षेत्र के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि यह देश के सबसे पिछड़े इलाकों में शामिल है, इसलिए विशेष पैकेज इस क्षेत्र का अधिकार है। उन्होंने आग्रह किया कि इस दौरे के दौरान ही इसकी घोषणा कर जनता को भरोसा दिया जाए। पप्पू यादव ने पूर्णिया को क्षेत्रीय विकास का केंद्र बताते हुए इसे उपराजधानी का दर्जा देने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.