सीतामढ़ी, फरवरी 26 -- सीतामढ़ी। इंडो नेपाल सीमा से लगे एसएसबी के 51 वीं वाहिनी के सोनबरसा के समीप इंदरवा बीओपी के नव निर्मित भवन का उद्घाटन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार को अररिया से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वर्चुअल करेंगे। गृह मंत्री का तीन दिवसीय सीमांचल दौरा सुरक्षा व सीमा प्रबंधन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।गृह मंत्री का 25 से 27 फरवरी तक प्रस्तावित दौरा है। एसएसबी के वरीय अधिकारी के मुताबिक गृह मंत्री का फोकस भारत नेपाल की सुरक्षा, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, आतंकवाद, तस्करी व घुसपैठ जैसी समस्याओं पर प्रभावी रोक लगाने से जुड़ा होगा। गृह मंत्री की आई बी,एस एस बी एवं डीएम ,एस पी सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक प्रस्तावित है।जिसमे डीएम रिची पांडेय एवं एस पी अमित रंजन बैठक में शामिल होने के लिए...