दरभंगा, फरवरी 28 -- अलीनगर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय सीमांचल दौरे पर पहुंचे हैं। उन्होंने किशनगंज और अररिया का दौरा किया तथा पूर्णिया में रात्रि विश्राम किया। इस दौरान दरभंगा पूर्वी जिला भाजपा महामंत्री संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने उनसे विशेष मुलाकात की। संजय सिंह ने मुलाकात के बाद कहा कि गृह मंत्री जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं। विधानसभा चुनाव में सीमांचल की जनता से किया वादा पूरा करने के लिए वे फिर लौटे हैं। घुसपैठियों के खिलाफ उनका मुहिम बिहार की सुरक्षा और विकास का नया अध्याय लिखेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...