नई दिल्ली, मई 19 -- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के नेतानार गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शहीद वीर गुंडाधूर सेवा डेरा (जन सुविधा केंद्र) का उद्घाटन किया, जहां ग्रामीणों को विभिन्न ऑनलाइन और सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, अमित शाह ने गांव स्थित सीआरपीएफ कैंप का दौरा करने के बाद इमली प्रसंस्करण केंद्र में स्व-सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत की। महिलाओं ने उन्हें बताया कि इमली प्रसंस्करण और बिक्री से उनकी आय में वृद्धि हो रही है। इस दौरान अमित शाह ने बस्तर की इमली का स्वाद भी चखा और कहा कि यहां की इमली में मिठास है। स्व-सहायता समूह की सदस्य लंबी नाग ने बताया कि समूह से जुड़ने के बाद महिलाएं सालाना लगभग Rs 1 लाख तक आय अर्जित कर सकेंगी।गांव में डिजिटल सेवा...