नई दिल्ली, फरवरी 16 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस को 79वें स्थापना दिवस पर 'सेफ सिटी प्रोजेक्ट' के तहत बुनियादी ढांचे और प्रौद्योगिकी से जुड़ी छोटी-बड़ी करीब दस नई परियोजनाओं की सौगात मिली है। इन परियोजनाओं की आधारशिला केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रखी। केंद्रीय गृह मंत्री सोमवार को दिल्ली पुलिस के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि 857 करोड़ रुपये की लागत से 'सेफ सिटी प्रोजेक्ट' के पहले चरण का उद्घाटन किया गया है। इसके तहत दिल्ली को 10 हजार कैमरों से जोड़ने के कार्यक्रम के प्रथम चरण में 2100 कैमरे लाइव जुड़ चुके हैं। शाह ने कहा कि राजधानी में पहले से मौजूद 15 हजार से ज्यादा कैमरों को योजना में जोड़ने का काम पूरा हो चुका है। यह निगरानी प्रणाली उन्नत सुविधाओं से लैस है, जैसे हाथ के इशारों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.