गोड्डा, फरवरी 6 -- केंद्रीय गृह मंत्रालय के विरुद्ध होमगार्ड में गुस्सा, दिल्ली जाने की हो रही तैयारी गोड्डा एक प्रतिनिधि झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश संरक्षक मनोज कुमार कुशवाहा ने ताजा जानकारी दी है। उन्होंने पूरे प्रदेश के होमगार्ड के प्रति चिंता जाहिर करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के विरुद्ध होमगार्ड में काफी गुस्सा है। देश के सभी राज्यों के होमगार्ड को रोटेशन पर ड्यूटी दिए जाने की परंपरा को लेकर अब होमगार्ड पूरी तरह से आंदोलन के मूड में है। इसको लेकर होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित कई होमगार्ड का जत्था दिल्ली जाने के मूड में है। श्री कुशवाहा ने पूरे प्रदेश के होमगार्ड के स्थिति पर अपनी बातों को रखते हुए कहा कि एक तरफ नियमित तौर पर होमगार्ड को ड्यूटी नहीं दी जाती है, उस पर रोशन के आधार पर ड्यूटी दिया ज...