नई दिल्ली, मार्च 25 -- उत्तराखंड के बाद अब गुजरात समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पारित करने वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है। जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को गुजरात सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया और इसे भारतीय जनता पार्टी के पुराने संकल्पों में से एक बताया। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा देश को तुष्टीकरण के आधार पर नहीं, बल्कि सभी नागरिकों के लिए समान कानूनों के आधार पर चलाया जाना चाहिए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर शेयर की अपनी पोस्ट में शाह ने कहा कि देश में हर नागरिक के लिए एक समान कानून हो, यह भारतीय जनता पार्टी का स्थापना के समय से ही संकल्प रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा शासित राज्य सरकारें इस दिशा में लगातार आगे बढ़ रही हैं।शाह बोले- देश तुष्टीकरण से नहीं चलता...