रामगढ़, जुलाई 14 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे से झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सह हजारीबाग के पूर्व सांसद डॉ यदुनाथ पांडेय ने मिलकर कोयला उद्योग से जुड़े विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। डॉ पांडेय अपने दिल्ली प्रवास के क्रम में मंगलवार को केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री से उनके आवास पर आत्मीय भेंट किया। इस दौरान झारखंड में सीसीएल व बीसीसीएल से संबंधित विभिन्न जनसमस्याओं, कर्मचारियों व स्थानीय ग्रामीणों, विस्थापितों समेत आम मजदूरों की समस्याओं को विस्तार पूर्वक रखा। साथ ही क्षेत्र में समानांतर रूप ले चुके अवैध कोयला कारोबार से उत्पन्न स्थिति से कोयला उद्योग पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को लेकर चिंताओं को बताया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री से अन्य महत्वपूर्ण विषयों के शीघ्र समाधान का आग्रह क...