नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- मंगलवार (6 अक्टूबर 2026) को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में देश के लॉजिस्टिक्स सेक्टर, इंफ्रास्ट्रक्चर और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक्स अथॉरिटी (ITLA) के गठन को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही देश की MSME कंपनियों के लिए 10,000 करोड़ रुपए के ग्रोथ फंड की स्थापना का बड़ा निर्णय लिया गया है। बैठक की शुरुआत में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संवैधानिक पद (गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर भारत के प्रधानमंत्री तक) पर 25 साल पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर बधाई और बधाई प्रस्ताव भी पारित किया।क्या है इंटीग्रेटेड ट्रां...