केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री से बीज वितरण घोटाला की जांच की मांग
महोबा, अगस्त 3 -- महोबा, संवाददाता। मूंगफली बीज घोटाला का विरोध तेज हो गया है। सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा पटनाहा ने केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री को ज्ञापन सौंपकर जांच कराने की मांग उठाई है। जिले में मूंगफली बीज वितरण में घोटाला को लेकर जांच की मांग तेज हो रही है। जनप्रतिनिधियों के द्वारा जांच की मांग उठाने के बाद सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा पटनाहा ने केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी से मुलाकात करते हुए जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि जिले में मूंगफली बीज वितरण के एफपीओ के माध्यम से हुआ जिसमें भ्रष्टाचार किया गया है। कुछ स्थानों पर बीज वितरण के नाम पर वसूली की गई है। पात्र किसानों को पर्याप्त मात्रा में बीज का वितरण नहीं किया गया। मनमानी से कई किसान योजना के लाभ से वंचित हो गए। बीज न मिलने पर किसानों को बाजार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.