मुरादाबाद, जून 16 -- केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रमों के अंतर्गत केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भारत सरकार भागीरथ चौधरी मुरादाबाद पहुंचे। जीरो प्वाइंट पर उनका पार्टी नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मंत्री ने शहर में कुछ स्थानों का भ्रमण किया पौधे लगाए। अभी पंचायत भवन में दोपहर 2 बजे से कार्यक्रम होगा। केंद्रीय मंत्री विभिन्न जनकल्याणकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। उनका सुबह 11 बजे जीरो पॉइंट पाकबड़ा पर स्वागत किया गया। पंचायत भवन, में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में वह सहभागिता करेंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल, गिरीश भंडूला समेत तमाम पार्टी पदाधिकारी नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी यह भी पढ़ें- भाजपा कार्यकर्ताओ...