महोबा, मार्च 17 -- महोबा,संवाददाता। किसान फसल बीमा भुगतान के लिए परेशान है। पूर्व सांसद ने केद्रीय कृषि मंत्री को मांग पत्र सौंपते हुए भुगतान की मांग उठाई है। पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से दिल्ली में मुलाकात करते हुए मांग पत्र सौंपा। पूर्व सांसद ने बताया कि जिले में किसान फसल बीमा के भुगतान के लिए भटक रहे है। जिले में फसल बीमा के नाम पर फर्जीवाड़ा किया गया। फजीवाड़ा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और जेल भेजा गया। फर्जी बीमा कराने वालों पर कार्रवाई हो चुकी अब किसानों को बीमा का भुगतान मिलना चाहिए। केंद्रीय कृषि मंत्रीने मामले को गंभीरता से लेकर किसानों की समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.