रुद्रपुर, मार्च 6 -- पंतनगर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस के अवसर पर गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि पंतनगर में शुक्रवार को 'प्रेम सेवा संकल्प दिवस' मनाया गया। कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह चौहान ने परिसर में पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कुलपति ने कहा कि विवि की विभिन्न इकाइयों और कृषि विज्ञान केंद्रों में भी पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेड़ों के माध्यम से समाज में प्रेम, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान देश के किसानों के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं, उसी तरह देश का पहला कृषि विवि पंतनगर भी किसानों की उन्नति और कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.