रांची, अक्टूबर 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आठ अक्तूबर को गढ़खटंगा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के राष्ट्रीय संस्थान के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा समेत केंद्र व राज्य सरकार के अधिकारी और आईसीएआर के वरिष्ठ वैज्ञानिक मौजूद रहेंगे। ये जानकारी संस्थान के निदेशक डॉ सुजय रक्षित ने मंगलवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि उद्घाटन के साथ ही प्री-रबी किसान गोष्ठी भी होगी। कार्यक्रम में करीब 1,200 किसानों समेत 1,300 से 1,400 लोगों के शामिल होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: वन सब्जी बाजार में जनजातीय उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा डॉ सुजय रक्ष...