मुजफ्फरपुर, सितम्बर 29 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। केंद्रीय कारा में बंदियों को तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन जीने के लिए एक सप्ताह तक योग का प्रशिक्षण दिया गया। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से 21 से 27 सितंबर तक आयोजित शिविर में 68 पुरुष बंदियों ने भाग लिया। संस्था के प्रशिक्षक दिलीप शुक्ला ने बंदियों को ध्यान, आसन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। शिविर के दौरान बंदियों को ध्यान के माध्यम से शरीर में होने वाली सूक्ष्म क्रियाओं को महसूस करने और एकाग्रता बढ़ाने का अभ्यास कराया गया। अभ्यास के बाद बंदियों ने शारीरिक व मानसिक लाभ महसूस किए। जेल प्रशासन के अनुसार, एक सप्ताह का यह निशुल्क कार्यक्रम बंदियों के लिए शिक्षाप्रद और मनोरंजक रहा। शिविर के अंतिम दिन सत्संग और प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान बंदियों ने नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया...