केंद्रीय कारा में बिहार के दैनिक मजदूर की मौत
दुमका, जून 17 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका केंद्रीय कारा में दैनिक मजदूर के रूप में काम करने वाले 46 वर्षीय अभिमन्यु सिंह की सोमवार की देर शाम इलाज के क्रम में फुलो झानो मेडिकल कालेज अस्पताल में मौत हो गई। मंगलवार को पत्नी आशा देवी ने नगर थाना में आवेदन देकर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने का अनुरोध किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। मौत का कारण पूर्व की बीमारी बताया जा रहा है। मृतक बिहार के भोजपुर जिले के गिधा थाना क्षेत्र के गिधा गांव का रहने वाला था। यह भी पढ़ें- सीने पर प्रहार, शरीर के बाकी हिस्सों में भी चोट के निशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.