केंद्रीय कारा में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
दुमका, जून 27 -- दुमका, प्रतिनिधि। नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका के तत्वावधान में केंद्रीय कारा दुमका में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका सुधांशु कुमार शशि के निर्देश पर किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को नशीली दवाओं एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा नशामुक्त एवं अपराधमुक्त जीवन के प्रति प्रेरित करना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राधिकार के सचिव विवेक कुमार ने कहा कि नशीली दवाओं का सेवन व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.