केंद्रीय कारा में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की जांच, लिए गए नमूने
पलामू, जुलाई 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को पलामू केंद्रीय कारा और राजकीयकृत मध्य विद्यालय, जेलहाता का निरीक्षण किया। इस दौरान रसोईघर, भोजन तैयार करने की प्रक्रिया, खाद्य सामग्री के भंडारण और साफ-सफाई की व्यवस्था की जांच किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय कारा से आटा, चना दाल, मूंग दाल, हल्दी पाउडर और सरसों तेल जबकि मध्य विद्यालय से चावल और अरहर दाल का सैंपल एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी लव कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले के खाद्य प्रतिष्ठानों के नियमित जांच के साथ समय समय पर केंद्रीय कारा के खाद्य पदार्थों का जांच किया जाता है। यह भी पढ़ें- सभी प्रकार के विद्यालयों में एमडीएम के गुणवत्ता की होगी जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.