हजारीबाग, अक्टूबर 11 -- सिन्हा हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 123 वीं जयंती पर केंद्रीय कारागार परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पूर्व सांसद सह पूर्व वित्त एवं विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा एवं उनकी धर्मपत्नी नीलिमा सिन्हा पहुंची। इस पावन अवसर पर उपस्थित लोगों ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जीवन और संघर्ष से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बड़े ही उल्हास पूर्वक जयंती मनाया। इस अवसर पर यशवंत सिन्हा ने कहा कि आज जेपी के मूल्य को संपूर्ण रूप से भूला दिया गया है। उन्होंने जो लड़ाई सामाजिक और राजनीतिक बदलाव के लिए लड़ी थी उसको आज के राजनीतिज्ञ बिल्कुल ही उलटी दिशा में चला रहे हैं। जयप्रकाश नारायण को 1970 में इंदिरा गांधी के विरुद्ध विपक्ष का नेतृत्व करने के लिए जाना जाता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.