केंद्रीय कारागार के आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की इलाज के दौरान मौत
इटावा औरैया, मार्च 23 -- वैदपुरा थाना क्षेत्र के महोला गांव स्थित केंद्रीय कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। कैदी को सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द की शिकायत होने पर रविवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार सुबह डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कारागार प्रशासन के अनुसार मृतक की पहचान 61 वर्षीय संतोष जमादार पुत्र भैरों जमादार निवासी 48 नंबर क्वार्टर हरिजन बस्ती थाना जूही कानपुर नगर हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले में दोषसिद्ध था। उसे अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-12 कानपुर नगर ने 23 जनवरी 2024 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।बताया गया कि संतोष जमादार 19 अगस्त 2014 से जिला कारागार कानपुर नगर में निरुद्ध था, जिसे 3 मार्च 2024 को स्थानांतरित कर केंद्रीय कारागार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.