वाराणसी, अप्रैल 24 -- वाराणसी। केंद्रीय कारागार में गुरुवार को देवरिया निवासी 40 वर्षीय बंदी फैयाज संदिग्ध हाल में झुलस गया। जेल की ओर से उसे कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब 40 फीसदी वह झुलस गया है। जेलर अखिलेश कुमार ने बताया कि परिसर में कूड़ा इकट्ठा कर जलाया गया था। पास ही बाथरूम की सफाई के लिए फैयाज गया था, वह अचानक गिर पड़ा। उसे पहरेदारी कर रहे एक अन्य बंदी पुरुषोत्तम गौड़ ने बचाया। फैयाज मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में सजायाफ्ता है। उधर, चर्चा यह भी थी कि उसने आत्मदाह की कोशिश की। खुद ही आग लगा ली। यह भी पढ़ें- केंद्रीय जेल में बंदियों को मधुमक्खी पालन और केचुआ खाद का प्रशिक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.