केंद्रीय कानून मंत्री से मिले सांसद अजय भट्ट
हल्द्वानी, जुलाई 6 -- हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में भारत सरकार के केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री और संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जनहित और संसदीय क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। सांसद भट्ट ने क्षेत्र के विकास और जनता से जुड़े विषयों को प्रमुखता से रखते हुए आवश्यक पहल पर चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच हुई यह शिष्टाचार भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्रीय विकास को गति देने और जनहित के मुद्दों पर समन्वय के साथ कार्य करने पर भी विचार किया गया। यह भी पढ़ें- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया पौधरोपण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.