नई दिल्ली, जुलाई 9 -- अगर केंद्रीय कर्मचारी हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अपने कर्मचारियों की सैलरी पर बड़ा सरप्राइज देने वाली है। ये सरप्राइज अक्टूबर या नवंबर की सैलरी के साथ मिल सकता है। आइए डिटेल जान लेते हैं। दरअसल, केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई से दिसंबर तक के महंगाई भत्ता (DA) का इंतजार है। ऐसा माना जा रहा है कि 3% महंगाई भत्ता बढ़ोतरी होगी। यह बढ़ोतरी जुलाई से दिसंबर तक के लिए हागर मिलने की संभावना है। अब तक के जो पैटर्न रहे हैं उसके मुताबिक सरकार डीए बढ़ोतरी का ऐलान नवरात्रि के आसपास कर सकती है। इस साल नवरात्रि अक्टूबर के महीने में है तो ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों को 31 अक्टूबर को आने वाली सैलरी में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। यह भी पढ़ें- 15 पैसे के निवेश से SBI को लगा बड़ा जैकपॉट, ...