नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- 8th pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से इंतजार है। ऐसा अनुमान है कि वेतन आयोग की सिफारिशें साल 2027 की पहली छमाही में सरकार को मिल जाए। वेतन आयोग की सिफारिशें मिलने के बाद सरकार इसे बैकडेट से लागू कर सकती है। ऐसा अनुमान है कि आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें लगभग मई 2027 तक आ सकती हैं लेकिन इन्हें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो केंद्रीय कर्मचारियों को 17-18 महीने का एरियर मिलने की उम्मीद है। कर्मचारियों को मिलने वाला एरियर एकमुश्त या किस्तों में दिए जाने की संभावना है।दिसंबर 2025 तक था सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुका है। हालांकि, केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग का गठन नवंबर 2025 में कर दिया था। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.