केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली पर मिलेगा DA हाइक का तोहफा? जानिए क्या है नया अपडेट
नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को जुलाई 2026 के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का इंतजार है। दिवाली 8 नवंबर को मनाई जाएगी और त्योहार से पहले सरकार के फैसले को लेकर उम्मीदें बढ़ रही हैं। अगर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान होता है, तो इससे कर्मचारियों की मासिक सैलरी और पेंशनर्स की पेंशन में इजाफा हो सकता है। साथ ही जुलाई से लागू होने वाली बढ़ोतरी के लिए एरियर मिलने की संभावना भी रहेगी। हालांकि, अभी सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या केंद्र सरकार दिवाली से पहले DA हाइक 2026 का ऐलान करेगी? फिलहाल, घोषणा की कोई आधिकारिक तारीख तय नहीं है। इसलिए कर्मचारियों और पेंशनर्स को सोशल मीडिया पर चल रहे दावों के बजाय सरकार की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना चाहिए। यह भी पढ़ें- 52-वीक हाई से 39% टूटा सुजलॉन का शेयर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.