नई दिल्ली, जुलाई 16 -- DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के बीच महंगाई भत्ते (DA) का बेसब्री से इंतजार है। दरअसल, जुलाई से दिसंबर छमाही के लिए भत्ते का ऐलान होने वाला है। हालांकि, ये ऐलान होने में अभी 2 से 3 महीने का वक्त है। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारी डीए बढ़ोतरी को लेकर तरह-तरह के अनुमान लगा रहे हैं।क्य है ताजा अनुमान? डीए बढ़ोतरी को लेकर मजबूत अनुमान है कि सरकार इसमें 3 या 4 पर्सेंट की बढ़ोतरी कर सकती है। नई बढ़ोतरी होती है तो डीए बढ़कर 63% या 64% हो सकता है। हालांकि, लेबर ब्यूरो के इंडस्ट्रियल वर्कर्स के लिए AICPI (AICPI-IW) के जून के डेटा से अधिक स्पष्टता आएगी। बता दें कि मार्च 2026 के AICPI-IW डेटा के अनुसार इंडेक्स 149.1 था, अप्रैल 2026 में 149.9 और मई 2026 में 150.8 रहा। एक अनुमान के मुताबिक, जून 2026 के लिए AICPI-IW 151.7 रहने का अंदा...