नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- 8th Pay Commission latest: केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार है। सिफारिशों को तैयार करने के लिए बीते कुछ महीने वेतन आयोग ने लगातार बैठकें की हैं। इन बैठकों में वेतन आयोग के सामने तमाम तरह के प्रपोजल आए हैं। ज्यादातर केंद्रीय कर्मचारियों से जुड़े संगठनों ने फिटमेंट फैक्टर और डीए की बेसिक सैलरी में मर्जर जैसे कॉमन प्रपोजल वेतन आयोग के सामने रखे हैं। हालांकि, रक्षा कर्मचारियों के संगठन भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (BPMS) ने इन सबके अलावा लीव से जुड़ी डिमांड भी वेतन आयोग से की है। आइए डिटेल में जान लेते हैं।क्या है डिमांड? BPMS ने केंद्रीय कर्मचारियों की छुट्टियों और पारिवारिक सुविधाओं को लेकर कई प्रस्ताव रखे हैं। संगठन चाहता है कि सालाना कैजुअल लीव को मौजूदा व्यवस्था से बढ़ाकर 12 दिन किया ज...