नई दिल्ली, जुलाई 10 -- 8th Pay Commission news: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गठित आठवें वेतन आयोग के सामने कई बड़े प्रस्ताव आए हैं। केंद्र सरकार के सबसे अधिक वेतन पाने वाले कर्मचारी की सैलरी पर सीमा तय करने का भी प्रस्ताव है। कुछ कर्मचारी संगठन इसकी मांग कर रहे हैं तो कुछेक ने अपनी अलग ही राय दी है। कर्मचारियों का एक समूह चाहता है कि न्यूनतम और अधिकतम वेतन के बीच के अंतर को सीमित किया जाए। वहीं, दूसरे समूह का तर्क है कि वरिष्ठ और तकनीकी पदों पर ऐसी कोई सीमा नहीं होनी चाहिए। ये प्रस्ताव आयोग को सौंपे गए हैं और सरकार ने इन्हें अभी स्वीकार नहीं किया है।क्या है प्रस्ताव? नेशनल काउंसिल (जेसीएम) स्टाफ साइड ने सुझाव दिया है कि न्यूनतम और अधिकतम वेतन के बीच का अनुपात 1:12 से ज्यादा नहीं होना चाहिए। संगठन का कहना है कि इससे सरकारी कर्मचारियों के बी...