नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- केंद्र सरकार के कर्मचारी महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में हुई कुछ केंद्रीय कैबिनेट बैठक में डीए बढ़ोतरी पर ऐलान की उम्मीद थी लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका है। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि सरकार अगले एक हफ्ते में डीए बढ़ोतरी का ऐलान कर देगी। बहरहाल, इस इंतजार के बीच केंद्रीय कर्मचारी अपने-अपने तरीके से डीए और सैलरी बढ़ोतरी का हिसाब जोड़ रहे हैं। सवाल है कि अगर डीए की मौजूदा दर (60%) में 1, 2 या 3 प्रतिशत अंकों की बढ़ोतरी होती है तो केंद्रीय कर्मचारियों को हर महीने कितने रुपये अतिरिक्त मिलेंगे? आइए इसे समझ लेते हैं।कितनी होगी बढ़ोतरी? मान लीजिए कि डीए की दर 1 प्रतिशत बढ़ती है तो यह 60% से बढ़कर 61% पर पहुंच जाएगी। ऐसे में लेवल 1 कर्मचारियों को हर महीने Rs.180 अतिरिक्त मि...