नई दिल्ली, जुलाई 7 -- 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स की उम्मीदें लगातार बढ़ रही हैं। इसी बीच ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉइज फेडरेशन (AINPSEF) ने वेतन आयोग के सामने कई बड़े सुझाव रखे हैं। इनमें HRA (हाउस रेंट अलाउंस) बढ़ाने, ट्रांसपोर्ट अलाउंस में इजाफा, फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने और कर्मचारियों की सैलरी में 65% तक बढ़ोतरी जैसी मांगें शामिल हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल जानते हैं। यह भी पढ़ें- 91 पैसे का शेयर 88 रुपये के पार, 9300% की तूफानी तेजी, कंपनी दे रही बड़ा तोहफा फेडरेशन ने सुझाव दिया है कि X कैटेगरी शहरों में HRA को बढ़ाकर 36%, Y कैटेगरी में 24% और Z कैटेगरी में 12% किया जाए। साथ ही हर बार महंगाई भत्ता (DA) बढ़ने पर HRA भी अपने आप बढ़ाया जाए, ताकि कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई से राहत...