नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए (महंगाई भत्ता) का इंतजार बढ़ता जा रहा है। साल के तीन महीने बीत जाने के बाद भी सरकार ने इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। अब तक के पैटर्न को देखें तो होली के आसपास डीए पर फैसला हो जाता था लेकिन लगातार हो रही देरी से केंद्रीय कर्मचारियों के मन में तरह-तरह की बातें चल रही हैं। यह डर है कि सरकार कहीं कोरोना काल की तरह एक बार फिर से महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी को फ्रीज ना कर दे। हालांकि, सरकार की ओर से इसके कोई संकेत नहीं दिए गए हैं और ना ही कोई फैसला हुआ है। बहरहाल, आइए जान लेते हैं कि कोरोना काल में डीए पर क्या हुआ था और अभी कब तक बढ़ोतरी की उम्मीद है।कोरोना काल में क्या हुआ था? दरअसल, कोरोना काल (2020-21) में सरकार ने आर्थिक हालात का हवाला देकर डेढ़ साल का डीए फ्रीज कर दिया था। य...