नई दिल्ली, मार्च 6 -- 8th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए अहम माने जा रहे 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Pay Commission) ने अब अलग-अलग पक्षों से सुझाव और मेमोरेंडम मांगे हैं। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए जानकारी दी है कि कर्मचारी, पेंशनर, यूनियन और अन्य हितधारक अपनी राय ऑनलाइन पोर्टल पर भेज सकते हैं। यह पोर्टल 5 मार्च 2026 से शुरू हो चुका है और इसमें सुझाव भेजने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 तय की गई है। आयोग ने साफ किया है कि सभी सुझाव केवल ऑनलाइन पोर्टल के जरिए ही स्वीकार किए जाएंगे। कागज पर भेजे गए दस्तावेज, ईमेल या पीडीएफ फाइलों पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए जिन भी कर्मचारियों या संगठनों को वेतन, भत्तों या अन्य सुविधाओं से जुड़ी मांगें रखनी हैं, उन्हें तय समय के अंदर ऑनलाइन ही अपना प्रस्ताव देना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.