नई दिल्ली, फरवरी 5 -- 8th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए जनवरी 2026 से महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% बढ़ोतरी की पूरी संभावना बनती दिख रही है। इसकी वजह है श्रम ब्यूरो द्वारा जारी किया गया दिसंबर 2025 का AICPI-IW डेटा, जिसके आधार पर 12 महीने का औसत बढ़कर ऐसा स्तर छू गया है कि DA करीब 60% निकलकर आ रहा है। अभी DA 58% है, यानी सीधे-सीधे 2% की बढ़त। हालांकि अंतिम मुहर सरकार के ऐलान के बाद ही लगेगी, जो परंपरा के मुताबिक मार्च 2026 (होली से पहले) हो सकता है।2% बढ़ोतरी क्यों मानी जा रही है DA की गणना ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (औद्योगिक श्रमिक) यानी AICPI-IW के 12 महीने के औसत से होती है। दिसंबर 2025 में यह इंडेक्स 148.2 रहा और 12 महीने का औसत 145.54 निकला। जब इसे तय फॉर्मूले और बेस ईयर फैक्टर ...