पटना, मार्च 18 -- राज्यसभा में बुधवार को एक विशेष उल्लेख के जरिए भाजपा सांसद डॉ. भीम सिंह ने केंद्रीय सेवाओं में ओबीसी के लिए लागू 27 प्रतिशत आरक्षण में वर्गीकरण करने और इसमें आरक्षण का कर्पूरी फॉर्मूला लागू करने की मांग की है। डॉ. सिंह ने कहा कि जब तक ऐसा नहीं किया जाएगा, अत्यंत पिछड़ी जातियों तक इसका समुचित लाभ नहीं मिल पाएगा। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में तर्क प्रस्तुत करते हुए कहा कि ओबीसी में शामिल विभिन्न जातियों में भी आपस में गैरबराबरी है। कुछ जातियां अपेक्षाकृत 'उन्नत' हैं पर अधिकतर जातियां 'विपन्न तथा अत्यंत पिछड़ी' हुई हैं। अनुभव बताता है, और जिसे अनेक अध्ययनों में सत्यापित भी किया गया है कि सिंगल ब्लॉक के रूप में आरक्षण देने से 27 प्रतिशत आरक्षण का समुचित लाभ सभी जातियों तक नहीं पहुंच पा रहा है। डॉ. सिंह ने मांग की है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.