केंद्रीय अनुरक्षण सेल के नए कार्यालय का कुलपति ने किया उद्घाटन
बरेली, अगस्त 19 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बुधवार को केंद्रीय अनुरक्षण सेल के नवीन कार्यालय का उद्घाटन कुलपति प्रो. केपी सिंह ने किया। नए कार्यालय में विश्वविद्यालय के विद्युत, प्लंबिंग और सिविल अनुरक्षण से जुड़े सभी कर्मचारियों को एक स्थान पर रखा गया है। इससे अनुरक्षण कार्यों में समन्वय बढ़ने के साथ शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो सकेगा।कुलपति प्रो. केपी सिंह ने कहा कि एकीकृत व्यवस्था से अनुरक्षण कार्यों में तेजी आएगी और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होगा। इससे विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व प्रशासनिक गतिविधियों के सुचारु संचालन में भी मदद मिलेगी। इस मौके पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, केंद्रीय अनुरक्षण सेल के संयोजक डॉ. अतुल कटियार, सह-संयोजक दीपक राणा के अलावा प्रो. संजय गर्ग, प्रो. विजय बहादुर यादव, प्रो. यतेंद्र कुमार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.