केंदुवा गांव में प्लास्टिक पृथक्कीकरण केंद्र का हुआ उद्घाटन
दुमका, मई 13 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नयाडीह पंचायत के केंदुवा गांव में मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-दो के तहत प्लास्टिक पृथक्कीकरण केंद्र एवं प्लास्टिक अवशिष्ट प्रबंधन शेड का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त अनिकेत सचन उपस्थित रहे। उनके साथ पंचायत की मुखिया नमिता चौड़े तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी अजफर हसनैन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान हरी झंडी दिखाकर ट्राई साइकिल को भी रवाना किया गया, जिसका उपयोग पंचायत क्षेत्र से प्लास्टिक कचरा संग्रहण के लिए किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी अजफर हसनैन ने कहा कि प्लास्टिक अवशिष्ट प्रबंधन शेड का उद्देश्य गांवों में गांव में फैले प्लास्टिक कचरे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.