केंदुआ में जतरा मेला का शुभारंभ, विधायक ने किया गार्डवाल का उद्घाटन
पाकुड़, मार्च 22 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के केंदुआ व तोड़ाई में आदिवासी एवं गांवता क्लब द्वारा आयोजित एक दिवसीय जतरा मेला का शुभारंभ लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने की अपील की। वहीं विधायक निधि से ग्राम केंदुआ में फुटबॉल मैदान के समीप नवनिर्मित गार्डवाल का भी उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए समाज को उन्नति की ओर ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने हाल ही में क्षेत्र को मिली महिला कॉलेज एवं अस्पताल की सौगात पर भी अपनी बातें रखीं। मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, प्रखंड अध्यक्ष इशहाक अंसारी, उपाध्यक्ष रंजन साह, बोलाय सोरेन, स्टीफन मुर्मू, कमल सोरेन, सचिव सोम टुडू सहित कई गणमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.