धनबाद, मई 26 -- केंदुआ-झरिया मुख्य सड़क के किनारे नया धौड़ा क्षेत्र से रविवार को अज्ञात चोरों ने घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। इसे लेकर पूर्व बीसीसीएल कर्मी व राजद नेता चन्द्रदेव यादव ने केंदुआडीह थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। सूचना पर पहुंची केंदुआडीह पुलिस पहुंची और ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इसमें दोपहर करीब एक बजे एक युवक बाइक ले जाते हुए दिख रहा है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमोद पांडेय ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। यह भी पढ़ें- मोटरसाइकिल चोरी, प्राथमिकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...